featured धर्म

22 मार्च 2022 का राशिफल: आर्थिक और करियर की दृष्टि से इन राशियों के लिए आज का दिन बेहतर, जानें आज का राशिफल

Rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होती हैं। पंचांग के अनुसार आज 22 मार्च 2022 मंगलवार का दिन चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है आज चंद्रमा तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं मंगलवार का दिन आपके लिए आर्थिक एवं करियर की दृष्टि से कैसा रहने वाला है। आखिर क्या कहता है आपका आज का राशिफल

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। आज किसी बड़े अधिकारी से उलझना आप पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में अपने क्रोध पर संयम रखें। नए संबंधों से किस्मत चिपकने की संभावना है सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलेगा।

वृष राशि : वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो किसी वरिष्ठ अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं। तो उस पर अधिक ध्यान दें। इससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज आपको पूरे दिन भर छोटे-मोटे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यदि नौकरी या व्यवसाय में कोई समस्या आ रही है। तो आज उसका हल हो सकता है। रात्रि के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातक आज अपने में ही खुश रहेंगे। साथ ही सामाजिक मेल मिलाप बढ़ाने से कामयाबी हासिल हो सकती हैं। किसी विरोधी की आलोचना पर अधिक ध्यान ना दें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका कोई पुराना शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेगा। नई उपलब्धि हासिल करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज आपके सामाजिक दायित्व में बढ़ोतरी होगी। 

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को आज उनकी मेहनत का फल प्राप्त होगा  रचनात्मक कार्य में अधिक मन लगेगा विपरीत परिस्थितियों में गुस्से पर काबू रखें। ग्रस्त जीवन में समस्या पैदा हो सकती हैं।

तुला राशि : तुला राशि के जातक आज समस्याओं का समाधान ना मिलने की वजह से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। आज आपने पद व अधिकार की महत्वकांक्षी के कारण आपका मन विचलित हो सकता है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक आज खुद को विशेष दिखाने की कोशिश करेंगे। हालांकि अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर है। आज आपका काफी समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्य में आपका लगाव बढ़ेगा। आज नए लोगों से मुलाकात आपके लिए शुभ हो सकती है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी की वजह से मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों का आज सफलता का योग बन रहा है। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों का आज कैरियर की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी वर्ग को आज किसी कंपटीशन में जीत हासिल हो सकती हैं। खास उपलब्धि की वजह से मन प्रसन्न रहेगा हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related posts

जानें, लोहड़ी पर्व को सूर्य के उत्तरायण होने का पहला विराट यज्ञ क्यों कहा जाता है

mahesh yadav

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन का पर्व, महिलाओं ने बांधी सीएम को राखी

Saurabh

आज चीन वापस लेगा वीटो पॉवर, मसूज अजहर बनेगा वैश्विक आतंकवादी, दुनिया में भारत का डंका

bharatkhabar