featured धर्म

नंदगांव की लठमार होली आज, श्री कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव का उल्लास

लठमार होली नंदगांव की लठमार होली आज, श्री कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव का उल्लास

राधा रानी के गांव बरसाना के बाद शनिवार यानी आज कृष्ण के नंदगांव में लठमार होली का आनंद बरसेगा। तो कहीं छड़ी लेकर हुरियारों को सबक सिखाने की तैयारी है। भगवान श्रीकृष्ण ही नहीं उनके बड़े भाई बलराम भी हुरंगा का मस्ती में डूबने को तैयार हैं। दाऊजी में हुरियारिनें पोतने की मार से हुरियारों को पस्त करेंगी। होली की मस्ती का यह आगाज बुधवार को बरसाने की लठामार होली से हो गया है। 

लठमार होली 4 नंदगांव की लठमार होली आज, श्री कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव का उल्लास

इस होली के लिए देश-विदेश से भी पर्यटक बरसाना पहुंचे हैं। यहां रंगीली गली में अभी से रसरंग बरसने लगा है। इसी गली में हुरियारिनें नंदगांव के हुरियारों को प्रेमपगी लाठियों के करारे वार से पस्त करेंगी। अबीर-गुलाल के साथ प्राकृतिक रंगों की बरसात में लाखों श्रद्धालु नहाने को आतुर हो रहे हैं। कहा जाता है कि द्वापर में यहां स्वयं श्रीकृष्ण नदंगाव से अपने बाल-गोपालों के साथ राधारानी और उनकी सखियों से होली खेलने आए थे। इसीलिए यहां की होली में मस्ती से कहीं ज्यादा भक्ति है। भाव हैं और भावनाएं हैं। यहां हुरियारिनों और हुरियारों के बीच होने वाली हंसी-ठिठोली भी जमकर होती है, लेकिन सब कुछ मर्यादा में रहकर।

लठमार होली 3 नंदगांव की लठमार होली आज, श्री कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव का उल्लास

अब सात गलियों में होती है लठामार

ब्रज की लीलाओं के विलुप्त होने पर दक्षिण भारत से आये नारायण भट्ट ने करीब 550 वर्ष पूर्व बरसाना-नन्दगांव की लठामार होली का प्राकट्य कर शुरू कराया, जिसमें बरसाना-नंदगांव की लठामार होली प्रमुख है।  जो 300 वर्ष पहले तक रंगीली गली तक सीमित थी। अब होली सात गलियों के साथ मेन बाजार तक खेली जाती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाने की मांग बढ़ती जा रही है।

लठमार होली 5 नंदगांव की लठमार होली आज, श्री कृष्ण की नगरी में रंगोत्सव का उल्लास

लठामार होली की परंपरा को बनाए रखने के लिए नन्दगांव और बरसाना के एक हजार से अधिक परिवार सम्मिलित होते हैं। दोनों गांवों की रंगीली गली की लंबाई चौड़ाई लगभग बराबर है। 300 साल से धीरे-धीरे लठामार होली का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। अब यह रंगीली गली से निकलकर मेन बाजार, फूल गली ,सुदामा चौक,  बाग मोहल्ला, कटारा पार्क भूमियां गली, होली टीला तक खेली जाती है।

Related posts

क्यों पूजा छोटी करने की सलह देकर श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं गढ़वाल आयुक्त

Rani Naqvi

CBSE Board Exams 2023: बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, इस दिन से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

Rahul

पृथ्वी से टकराएगा सोलर तूफान-मोबाइल-टीवी, GPS होंगे बंद

mohini kushwaha