featured करियर

CBSE Board Exams 2023: बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, इस दिन से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

delhi CBSE Board Exams 2023: बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, इस दिन से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने 12वीं की डेटशीट को संशोधित कर दिया है और नया टाइम टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर छात्रों के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़े

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की सगाई में मीका ने 10 मिनट किया परफॉर्म, लिए डेढ़ करोड़

 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं कक्षा की डेट शीट में 4 अप्रैल, 2023 को पड़ने वाली परीक्षाओं को 27 मार्च, 2023 को स्थानांतरित कर दिया गया है। 12वीं कक्षा की 30 दिसंबर, 2022 की संशोधित डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 10 की डेट शीट वहीं रहेगी जो 29 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं या सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए बोर्ड 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

उत्तराखंड

ऐसे करें डाउनलोड

छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध ‘Main Website’ विकल्प पर क्लिक करें। अब, ‘Latest @ CBSE’ सेक्शन के तहत प्रदर्शित ‘CBSE Date Sheet 2023’ विकल्प पर क्लिक करें। फिर ‘CBSE Secondary Date Sheet 2023’ or ‘CBSE Senior Secondary Date Sheet 2023’ विकल्प पर क्लिक करें। अब सीबीएसई डेट शीट पीडीएफ 2023 आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।

exam CBSE Board Exams 2023: बोर्ड ने डेटशीट में किया बदलाव, इस दिन से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

इस बार 2022 के अपेक्षा, 2023 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी। 2022 में, COVID-19 महामारी की आशंकाओं के बीच, CBSE बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित किया गया था।

 

Related posts

पंजाब, हरियाणा में जल रही पराली, चिन्ता में हैं दिल्ली के सीएम केजरीवाल, लिखा खत

Trinath Mishra

Share Market Today: तेजी पर खुला शेयर बाजार, बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी

Rahul

अखलाक के भाई को छोड़कर बाकी सभी परिजनों की गिरफ्तारी पर रोक

shipra saxena