featured देश

Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, इन राज्य में होगी रिमझिम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन

weather bureau 1 Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, इन राज्य में होगी रिमझिम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन

Weather Update || पूरे देश में ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म होने लगा था लेकिन इसी बीच एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल दी है भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान निकोबार सागर के ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा रात के वक्त पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जिसकी वजह से देश के 15 राज्यों में 22 और 23 फरवरी को बारिश होने की संभावना है वही ताजा अपडेट के मुताबिक अंडमान निकोबार दीप समूह पर व्यापक बारिश हो सकती है।

इन राज्य में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वही सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पश्चिम हिमालय में 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 22 फरवरी से 2 दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना है इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर में हफ्ते भर बर्फबारी के आसार

वहीं कश्मीर में 23 फरवरी यानी आज बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं जम्मू में बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हफ्ते भर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 

Related posts

योगी राज में भी पुलिस पस्त और अपराधी हैं मस्त!

kumari ashu

सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष, आठवीं बार बने हैं विधायक

Neetu Rajbhar

आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 77 रुपये 89 पैसे पर पहुंचा

mahesh yadav