ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल के आधार पर जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता है। राशिफल की गणना पंचांग पर आधारित होती हैं। आज के पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2022 बुधवार का दिन फागुन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के आज का राशिफल
मेष राशि – दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृष राशि – भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा।
मिथुन राशि – कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा बीतेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। शॉपिंग में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। सुबह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि – कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि – आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि – कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। गीत-संगीत में मन लगेगा।
वृश्चिक राशि – व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। योजना बनाकर कार्य को विस्तार दे। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में शुरू न करें। कड़ी मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी।
धनु राशि – स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। मानसिक शांति बनाए रखें। वाद-विवाद की स्थिति से रखें। नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। सुबह की शुरुआत किसी शुभ कार्य से हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि – भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा।