featured यूपी राज्य

सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष, आठवीं बार बने हैं विधायक

Satish Mahana सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष, आठवीं बार बने हैं विधायक

भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना उत्तर प्रदेश की 18 वीं विधानसभा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। बता दें सतीश महाना ने सोमवार यानी आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। विपक्ष की ओर से इनके खिलाफ कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज यानी सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक थी।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करते वक्त सतीश महाना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। 

बता दें यूपी विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन प्रस्तावकों में जनसत्ता दल के राजा भैया भी शामिल थे।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा कल्याणी मंगलवार को की जाएगी। सतीश महाना योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री थे। सतीश महाना ने इस बार राज्य विधानसभा में अपना आठवां चुनाव जीता है। सतीश महाना कानपुर में महाराजपुर विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करते है। 

सतीश महाना एक लोकप्रिय नेता है यह हमेशा विवादों से दूर रहे हैं उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

Related posts

सितम्बर महीने से बाजार में आ सकता है 200 रुपए का नोट

Breaking News

लद्दाख में सड़क निर्माण से डोकलाम में बढ़ेगा तनाव- चीन

Pradeep sharma

नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर किया बड़ा खुलासा, चंद्रमा की सतह पर मिला विक्रम

Rani Naqvi