featured यूपी

सपा पर बीजेपी प्रत्याशी बघेल का तंज, कहा- बीजेपी आएगी, गुंडों पर फिर बुल्डोजर चलाएगी

WhatsApp Image 2022 02 21 at 8.07.03 PM सपा पर बीजेपी प्रत्याशी बघेल का तंज, कहा- बीजेपी आएगी, गुंडों पर फिर बुल्डोजर चलाएगी
shivnandan 1 सपा पर बीजेपी प्रत्याशी बघेल का तंज, कहा- बीजेपी आएगी, गुंडों पर फिर बुल्डोजर चलाएगी शिवनंदन, संवाददाता

करहल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सपा की गुंडई से भावुक हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कहा कि करहल में समाजवादी पार्टी के लोगों ने तांडव किया है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें यह पद भी लोकप्रियता के कारण नहीं मिला है, बल्कि उसे अपने पिता से छीनकर हासिल किया है।

WhatsApp Image 2022 02 21 at 8.07.04 PM सपा पर बीजेपी प्रत्याशी बघेल का तंज, कहा- बीजेपी आएगी, गुंडों पर फिर बुल्डोजर चलाएगी

10 मार्च को बीजेपी आएगी, गुंडों पर फिर बुल्डोजर चलाएगी- बघेल

करहल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सपा की गुंडई से भावुक हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि करहल में समाजवादी पार्टी के लोगों ने तांडव किया है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें यह पद भी लोकप्रियता के कारण नहीं मिला है, बल्कि उसे अपने पिता से छीनकर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सपा की अराजकता ही उसे ले डूबेगी, जनता ने देखा है कि सपा के मुखिया कैसे गुंडों और माफियाओं का संरक्षण करते हैं। ये लोग बहन, बेटी, गरीब, मजदूर, दुकानदार और व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान दम्भ भरी घोषणाएं की थीं। अखिलेश ने कहा था कि मुझे अब करहल नहीं आना है। चौथे दिन ही आ गए। करहल में डिम्पल यादव, धर्मेंद्र यादव, उनके पिता, अक्षय यादव जैसे लोगों को कैम्प करना पड़ा। यह साबित करता है कि वह हार रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि बघेल की जमानत जब्त हो जाएगी। 10 मार्च के बाद देखेंगे। कैसे उन्हें करहल के लोग मिलकर हराएंगे। वो कहते हैं कि वह डेढ़ लाख से जीतेंगे। डेढ़ लाख से जीतने वाला पत्नी को मैदान में नहीं उतरता, बूढ़े पिता को नहीं उतरता, पूर्व सासंदों को मैदान में नहीं उतरता। बघेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश और देश मे कई गढ़ गिरे हैं। राहुल गांधी इस समय बेरोजगार हैं। डिम्पल यादव हारी हैं। बदायूं में मेरी भतीजी संघमित्रा मौर्य ने धर्मेंद्र यादव को हराया। फिरोजाबाद में मैं उनके कुनबे को हराया हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे नीचा दिखाने के लिए तमाम आरोप लगाए गए। मैं सामान्य परिवार से आता हूं, संघर्ष क्या होता है अखिलेश जी इसे नहीं जानते हैं। इन्होंने न गरीबी देखी है, न ही इन्हें गरीबों से मतलब है। ये एक जाति के नेता हैं, इन्होंने पिछड़ों और अतिपिछड़ों को अपमानित ही किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भारत और भारतीयता दोनों का अपमान किया है। राजनीति के लिए वे पार्टी पर आरोप लगाएं, लेकिन भारत, भारतीय और भारतीयता को नीचा न दिखाएं। भाजपा के लिए देश पहले है। न भारत कभी हारा है, न हारेगा। भारतीयों को अपमानित करना बंद करें अखिलेश।

उन्होंने प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सब आपस में मिले हुए हैं। सबने एक दूसरे से गठबंधन किया हुआ है। ये आतंकवाद को फिजूल की बात कहती हैं। वे यह भूल गई हैं कि इनके स्वयं के पिता स्व. राजीव गांधी और उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी खुद आतंकवाद के सबसे बड़े शिकार रहे हैं। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में स्वार्थ की राजनीति के कारण ये सब आतंकियों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। वोट बैंक के अनुसार देखते हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम करती है। आवास, शौचालय, आवास में भोजन, उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का काम हमारी सरकार ने किया है। सपा बसपा में लोग घरों पर कब्जा करते थे। हमारी सरकार में 42 लाख आवास बनाकर गरीबों को दिया है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सरकार ने काम किया। इस दौरान निःशुल्क राशन मिल रहा है। ढाई दशक पहले जब मैं सांसद बना तो पता चला कि एक व्यक्ति की भूख से मौत हुई। बहुत लोग मरते थे। आज मोदी योगी सरकार में ऐसा नहीं हो रहा है। तब देश कांग्रेस की सरकार थी।

बघेल ने कहा कि यूपी के ढाई करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। विधवा पेंशन से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जा रहा है। 2014 में मोदी सरकार बनी तब 33 करोड़ लोग बैंक देखे ही नहीं थे। उनके खाते में खोलवाये गए। 10वीं क़िस्त देने के बावजूद हमे घर-घर वोट मांगने के लिए जाना पड़ा है। तो किसान सम्मान निधि कोई बन्द नहीं कर पायेगा। यह बढ़ाया ही जायेगा। पांच लाख रुपये तक आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था दी गयी है।

Related posts

CWG 2022: आज से होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, जानें भारतीय खिलाड़ियों के खेलों का पूरा शेड्यूल

Rahul

Superstar Rajinikanth Film: रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने के कारण कॉलेज और ऑफिस किए बंद

Rahul

मुकेश खन्ना ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हूं चिंतित, आगे लिखी यें बड़ी बाते

Trinath Mishra