featured पंजाब

पंजाब में कांग्रेस को फिर लगा झटका, अमरजीत सिंह टिक्का अपने भतीजे के साथ बीजेपी में शामिल

Amarjit Singh Tikka पंजाब में कांग्रेस को फिर लगा झटका, अमरजीत सिंह टिक्का अपने भतीजे के साथ बीजेपी में शामिल

पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस का कुनबा लगातार खाली होता जा रहा है। इसी बीच पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का और उनके भतीजे पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से  पहले कांग्रेस छोड़ दी- Newslead India

अमरजीत सिंह टिक्का अपने भतीजे के साथ बीजेपी में शामिल

पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कांग्रेस का कुनबा लगातार खाली होता जा रहा है। इसी बीच पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का और उनके भतीजे पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुखविंदर बिंद्रा ने तो रविवार को राहुल गांधी की रैली का में शामूलियत ही नहीं की बल्कि स्टेज भी सांझा किया था और अगले ही दिन यानी सोमवार को वह चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजिंदर सिंह शोखावत और दूसरे नेताओं की अगुवाई में बीजेपी में शामिल हो गए।

37 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है टिक्का का परिवार

अमरजीत सिंह टिक्का ने कांग्रेस को भेजे इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि पार्टी दूसरे लेवल की लीडरशिप को खत्म कर रही है और हाईकमान अपना भरोसा खत्म कर रहा है। इसलिए फैसला लिया है कि वह सभी पदों और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हैं। अमरजीत सिंह टिक्का का परिवार पिछले 37 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उनकी चौथी पीढ़ी कांग्रेस के लिए काम कर रही है। दादा जस्टिस हरनाम सिंह बिंदरा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू, पिता जोध सिंह बिंदरा ने इंदिरा गांधी के साथ काम किया। पिता, वह खुद और उनके भतीजे भी कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं टिक्क ने कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चन्नी से भी कांग्रेस ने पैसे लिए हैं और उनकी तरफ से यह पैसा बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन और मोगा से चुनाव लड़ रहीं मालविका सूद से दिलवाया गया है। टिक्का ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी टिकट के लिए मानसा से चुनाव लड़ रहे सिद्धू मूसेवाला से 20 करोड़ रुपए दिलवाए हैं।

Related posts

चीनी सामानों के विरोध में भारत के नागरिक, कर रहे चाइना प्रोडक्ट के न खरीदने की बात

bharatkhabar

एक्शन में नजर आए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर का किया दौरा

Aditya Mishra

हिमाचल चुनाव LIVE: बीजेपी 11 तो कांग्रेस 7 सीटों पर आगे

Vijay Shrer