देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों में कल की तुलना में आज कमी पाई गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई।
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। वहीं, देश में आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले आए थे।
India reports 3,33,533 new COVID cases (4,171 less than yesterday), 525 deaths, and 2,59,168 recoveries in the last 24 hours
Active case: 21,87,205
Daily positivity rate: 17.78%) pic.twitter.com/h8Hmvjwqsj— ANI (@ANI) January 23, 2022
एक्टिव केस बढ़कर 21 लाख 87 हजार पार
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 161.92 Cr (1,61,92,84,270).
➡️ More than 71 Lakh doses administered in the last 24 hours.
➡️ More than 80 lakh Precaution Doses administered so far.https://t.co/d6MAotPLsM pic.twitter.com/OFQTrTdQ2K
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 23, 2022
अबतक 161 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना की डोज
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 161 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 71 लाख 10 हजार 445 डोज दी गई, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 161 करोड़ 92 लाख 84 हजार 270 डोज़ दी जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :-