featured देश हेल्थ

Coronavirus Cases Today: देश में मिले 3 लाख 33 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 525 लोगों ने गवाई जान

7nlaamrg mumbai Coronavirus Cases Today: देश में मिले 3 लाख 33 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 525 लोगों ने गवाई जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों में कल की तुलना में आज कमी पाई गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई।

देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। वहीं, देश में आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले आए थे।

एक्टिव केस बढ़कर 21 लाख 87 हजार पार
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अबतक 161 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना की डोज
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 161 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 71 लाख 10 हजार 445 डोज दी गई, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 161 करोड़ 92 लाख 84 हजार 270 डोज़ दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :-

UPTET 2021: आज दो पालियों में आयोजित की जाएगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Related posts

राज्यपाल का मेरठ दौरा हुआ रद्द, कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री

Aditya Mishra

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर एक करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद

sushil kumar

लखीमपुर खीरी हिंसा : पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी, गिरफ्तारी के बाद झाड़ू लगाने का वीडियो आया सामने

Neetu Rajbhar