बिज़नेस

ज़्यादा ब्याज चाहिए तो SBI में करवाएं FD , मिलेगा फ़ायदा

sbi ज़्यादा ब्याज चाहिए तो SBI में करवाएं FD , मिलेगा फ़ायदा

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। SBI ने एक साल से अधिक और दो साल से कम अवधि की FD पर ब्याज दर बढ़ाई है।

यह भी पढ़े

विराट कोहली के बाद इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी की जिम्मेदारी

बैंक ने इस अवधि की FD पर ब्याज की दर को 5 से बढ़ाकर 5.10% कर दिया है। इसी तरह सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की दर 5.50 से बढ़कर 5.60% हो गई है। नई ब्याज दर 15 जनवरी से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें दो करोड़ रुपए की FD से कम के लिए हैं।

SBI ने अन्य अवधि की FD की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। SBI 5-10 साल की अवधि के FD पर सबसे ज्यादा 5.40% ब्याज दे रहा है। इस अवधि के लिए बैंक सीनियर सिटीजन को 6.20% की दर से ब्याज की पेशकश करता है।

HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की रकम पर किया गया है। दोनों ही बैंक की नई दरें लागू हो गई हैं।

Related posts

जीएसटी पर सेमिनार कल सरकार का दावा समय से लागू हो जाएगा नेटवर्क सिस्टम

Srishti vishwakarma

छठ पर्व पर केंद्र सरकार का BSNL कर्मियों का तोहफा, महंगाई भत्ते में 9 फीसदी तक की वृद्धि

Rahul

रेप करने वालों को मारने के लिए मैं जल्लाद बनने को तैयार: महिंद्रा

lucknow bureua