featured उत्तराखंड

कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया, बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप

Kishore Upadhyay कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया, बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। किशोर उपाध्याय पर पार्टी ने दूसरी पार्टियों के साथ मिलनसार होने के आरोप लगाए हैं।

download 3 कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया, बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप

कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक कलह नजर आ रही है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। किशोर उपाध्याय पर पार्टी ने दूसरी पार्टियों के साथ मिलनसार होने के आरोप लगाए हैं। इस आशय से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी किया है। हाल ही में किशोर उपाध्याय कई बीजेपी नेताओं से मिले थे, अब पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

WhatsApp Image 2022 01 12 at 6.08.43 PM कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया, बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी किया

पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि कई चेतावनी देने के बाद भी किशोर उपाध्याय बीजेपी और दूसरी पार्टियों के साथ मिलनसार रहे हैं। इस आशय से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी किया है। उपाध्याय को यह कहते हुए हटाया कि ‘कई चेतावनियों के बावजूद उनकी भाजपा और अन्य दलों के साथ नजदीकियां बढ़ रही थी। किशोर उपाध्याय ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के भी मुलाकात की थी। इससे पहले उपाध्याय बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से मिल चुके हैं।

Related posts

माफियाओं पर भारी योगी सरकार के चार साल, मुख्‍तार-अतीक सहित इन अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Shailendra Singh

लखनऊ में जारी है बैठकों का सिलसिला, बीएल संतोष और राधा मोहन की बूथ समितियों के साथ बैठक

Shailendra Singh

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हैसियत 2 सिटों से ज्यादा नहीं: मुलायम सिंह यादव

Rani Naqvi