featured यूपी

योगी सरकार से कांग्रेस का सवाल, पूछा- पुलिस में महिलाओं की संख्या क्यों है कम, कब देंगे बराबर भागीदारी?

vlcsnap 2022 01 04 20h38m43s251 योगी सरकार से कांग्रेस का सवाल, पूछा- पुलिस में महिलाओं की संख्या क्यों है कम, कब देंगे बराबर भागीदारी?
shivnandan 1 योगी सरकार से कांग्रेस का सवाल, पूछा- पुलिस में महिलाओं की संख्या क्यों है कम, कब देंगे बराबर भागीदारी? शिवनंदन, संवाददाता

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं की बात नहीं करती। उन्होंने यूपी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप नौकरियों में बराबर की भागीदारी लड़कियों को दे सकते हैं।

vlcsnap 2022 01 04 20h38m48s963 योगी सरकार से कांग्रेस का सवाल, पूछा- पुलिस में महिलाओं की संख्या क्यों है कम, कब देंगे बराबर भागीदारी?

योगी सरकार से कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पूछा सवाल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं की बात नहीं करती। उन्होंने यूपी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप नौकरियों में बराबर की भागीदारी लड़कियों को दे सकते हैं। पुलिस बल महिलाओं की संख्या में कम क्यों हैं।

आयोजनों में गलतियां हो जाती हैं- सुप्रिया श्रीनेत

इसके साथ ही सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बरेली में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ प्रोग्राम में घायल हुई लड़कियों पर बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आयोजनों में गलतियां हो जाती हैं। हर गलती से हम कुछ सीखते हैं। राजस्थान जब रेप होता है तो 26 दिन की सजा सुना दी जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि शौचालय और गैस सिलेंडर तक बात सीमित नहीं रही है। साथ ही उन्होंने वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

‘बुली बाई ऐप पर चुप क्यों हैं पीएम और गृहमंत्री’

बुली बाई ऐप पर भी कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जानें के मामले की घटना निंदनीय है। आज देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री इस मामले पर चुप हैं उनको खुलकर सामने आना चाहिए।

Related posts

पिथौरागढ़ में बादल फटने से 4 की मौत, सेना के 7 शहीद लापता

Rani Naqvi

World Corona Update: 40.56 करोड़ के पार वैश्विक कोरोना मामले, टॉप पर बरकरार अमेरिका

Neetu Rajbhar

इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल के मौके पर देशवासियों के सामने पेश की इस साल के लक्ष्य और योजनाएं

Rani Naqvi