देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राजनेताओं के साथ-साथ अभिनेता भी कोरोना पॉजिटिव आने लगे हैं। वहीं, आज महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
माझी कोरोना चाचणी पॉझिटिव्ह आली असून डॉक्टरांच्या देखरेखीखाली वैद्यकीय उपचार सुरू आहेत.आपणां सर्वांच्या आशीर्वादाने कोरोनावर मात करून लवकरच मी आपल्या सेवेकरीता हजर होईन.गेल्या काही दिवसात माझ्या संपर्कात आलेल्या व्यक्तींनी काळजी घ्यावी व लक्षणे दिसल्यास तात्काळ कोरोना चाचणी करावी
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) January 4, 2022
मंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके कहा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और एक डॉक्टर की देखरेख में मेरा इलाज चल रहा है। आप सभी के आशीर्वाद से मैं जल्द ही कोरोना पर विजय पाकर अपनी सेवा में वापस आ सकूंगा।
ये भी पढ़ें :-
टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और पिता सहित कई स्टाफ भी संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। राज्य में सोमवार को कोरोना के 12,160 नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी दर्ज की गई।