featured देश हेल्थ

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

eknath shinde warns government officials316689 1600956298 महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राजनेताओं के साथ-साथ अभिनेता भी कोरोना पॉजिटिव आने लगे हैं। वहीं, आज महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

मंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके कहा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और एक डॉक्टर की देखरेख में मेरा इलाज चल रहा है। आप सभी के आशीर्वाद से मैं जल्द ही कोरोना पर विजय पाकर अपनी सेवा में वापस आ सकूंगा।

ये भी पढ़ें :-

टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और पिता सहित कई स्टाफ भी संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। राज्य में सोमवार को कोरोना के 12,160 नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी दर्ज की गई।

Related posts

चार चरणों में संपन्न होंगे पंचायत चुनाव, जानिए क्या होगा पूरा शेड्यूल

Aditya Mishra

भगवान श्री कृष्ण की 10 मुंगफली देखकर कैसे तय किया जाता था महाभारत की विशाल सेना का भोजन..

Mamta Gautam

उप्रः योगी सरकार के मंत्री चला रहे थाने, निर्दोषों को भेजा जा रहा जेल

mahesh yadav