featured धर्म

28 दिसंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार की जाती है। आज के पंचांग के अनुसार 28 दिसंबर 2021 मंगलवार का दिन पौष मास कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि है। मंगलवार का दिन भगवान बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के पाठ का काफी महत्व है। आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

28 दिसंबर 2021 का पंचांग: मंगलवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के मामलों में लाभदायक सिद्ध होगा। कारोबार में तरक्की के लिए प्रयास करें। सफलता अवश्य लगेगी।

वृष राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी हाथ लग सकती है। मैंने दोस्तों से मुलाकात का मौका मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उथल-पुथल भरा रहेगा। मन में उदासी आ सकती है। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । कड़ी मेहनत के दम पर सफलता अवश्य हाथ लगेगी।

सिंह राशि – आज के दिन आप कुछ गंभीर फैसले नहीं सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों के अनुसार संयम बनाए रखें। वाद विवाद की स्थिति से बचें। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा। आज आप रास्ते में आनी वाली कठिनाईओ को पार करके आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि – आज धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े मामलों में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – आज आपके लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि – प्रेम से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। घबराएं नहीं संयम से काम ले। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक लाभ का योग बना हुआ है।

मकर राशि – कारोबार से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियों पर अवश्य ध्यान दें। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कुंभ राशि -आज किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आजकल रुका हुआ काम बन सकता है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि -आर्थिक मामलों में संयम से काम ले। अधिक खर्च करने से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

Related posts

भारतीय मूल की लड़की का नाम टाॅप युवा वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल, जानें क्या रही वजह

Trinath Mishra

आजकल महिलाओं में बढ़ता जा रहा सिंगल रहने का ट्रेंड, जानिए क्या है वजह

Rahul

21 जून  को होने वाला सूर्य ग्रहण 12 राशियों पर डालेगा प्रभाव

Rani Naqvi