featured देश भारत खबर विशेष

Navy Day 2021: आखिर क्यों 4 दिसंबर को मनाया जाता है नेवी डे? जानिए इतिहास से जुड़ी खास बातें

indian navy day5 Navy Day 2021: आखिर क्यों 4 दिसंबर को मनाया जाता है नेवी डे? जानिए इतिहास से जुड़ी खास बातें

Navy Day 2021 || आज पूरा देश नौसेना दिवस मना रहा है। हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस को नेवी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नौसेना के गौरव और देश के लिए योगदान को याद करते हैं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और नौसेना से जुड़े सभी जवानों को याद किया जाता है। जो हर प्रकार की आपदा में हमेशा सबसे आगे एक रक्षक के रूप में पूरे देश की रक्षा करते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर 4 दिसंबर को नौसेना दिवस यानी नेवी डे क्यों मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने दी नौसेना दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से नौसेना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना को इसकी व्यावसायिकता और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट की स्थिति को कम करने में हमारे नौसेना के जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं।”

4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है नेवी डे

1947 भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर हमला किया था जिसके तहत भारतीय नौसेना की ओर से ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया गया। इस ऑपरेशन की शुरुआत 4 दिसंबर को हुई थी। इसीलिए इस मिशन में नौसेना के जवानों की कामयाबी को याद करते हुए नेवी डे मनाया जाता है। 

ऐतिहासिक जानकारी के मुताबिक यह जन्म 3 दिसंबर 1971 मैं शुरू हुई थी जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय हवाई क्षेत्र में और सीमावर्ती क्षेत्रों में हमला किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के इस हमले का जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया। भारतीय नौसेना का यह बयान पाकिस्तानी नौसेना के मुख्यालय से शुरू हुआ जो पाकिस्तान के बंदरगाह कराची पर जाकर समाप्त हुआ।

इस हमले के तहत भारत ने 3 विद्युत क्लास मिसाइल बोट, दो एंटी सबमरीन और एक ट्रक शामिल था। भारत ने पाकिस्तान पर यह हमला रात के वक्त किया क्योंकि इस समय पाकिस्तान के पास बमबारी करने के लिए कोई विमान नहीं था इस बमबारी में पाकिस्तान के पास 9 सैनिक मारे गए और करीब 700 से अधिक घायल हुए। भारत अपनी इस जीत का जश्न के रूप में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस यानी नेवी डे मनाता है। 

Related posts

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार को दी कैसी हिदायत

Shailendra Singh

भारतीय कृषि सुधार बिल का किसान और विपक्ष ने किया विरोध

Samar Khan

रावण ने पूछा: यादव रेजीमेंट की बात तो ठीक पर चमार-रेजिमेंट की घोषणा क्यों नहीं की अखिलेश जी?

bharatkhabar