featured देश

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के.रोसैया का 88 की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के.रोसैया का 88 की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का शनिवार यानी आज निधन हो गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम की पल्स रेट भी गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें वाई एस राजशेखर रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत होने के बाद। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस दौरान के.रोसैया 30 सितंबर 2009 से 24 नवंबर 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बनें रहे।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद के.रोसैया 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल पद पर आसीन रहें। वहीं वे कर्नाटक के भी राज्यपाल रहें। 

आपको बता दी इससे पहले के.रोसैया कई बार वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाल चुके हैं साथ ही इन्हें रिकॉर्ड तोड़ 15 बार राज्य सभा बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है। 

के.रोसैया का जन्म 1933 में हुआ था और अब वह 88 वर्ष के थे। 1968 में के.रोसैया आंध्र प्रदेश विधानसभा परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने विधायी की यात्रा की शुरुआत की। 

के.रोसैया के निधन पर आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है ” रोसैया गैरी की मौत की खबर ने मुझे बहुत आहत किया है. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, विधायक… अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई पदों पर रहे रोशैया गारी का निधन, दो तेलुगु राज्यों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के.रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि “श्री के. रोसैया गारू के निधन से दुखी हूं। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद आती है जब हम दोनों ने मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया और बाद में जब वे तमिलनाडु के राज्यपाल थे। जनसेवा में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति” 

Related posts

जितार सिंह को दुल्हन लाने के लिए चलना पड़ा आठ किमी बर्फ में पैदल

Rani Naqvi

सपा पर बीजेपी का कटाक्ष, गौरव भाटिया बोले- गुंडों-माफियाओं को टिकट दे रही सपा, पहले भैंस ढूंढती थी यूपी पुलिस

Saurabh

मुंशी प्रेमचन्द्र का प्रतापगढ़ से विशेष लगाव रहा : विन्ध्यवासिनी कुमार 

Shailendra Singh