featured देश बिज़नेस राज्य

Petrol Pumps Strike: हरियाणा में आज बंद हैं सभी पेट्रोल पंप, जानिए, क्या है कारण?

vlcsnap 2021 11 15 12h11m51s774 Petrol Pumps Strike: हरियाणा में आज बंद हैं सभी पेट्रोल पंप, जानिए, क्या है कारण?

हरियाणा में आज पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। आज राज्य में सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे के लिए बंद हैं। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन और पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

petrol Petrol Pumps Strike: हरियाणा में आज बंद हैं सभी पेट्रोल पंप, जानिए, क्या है कारण?

Petrol Pumps Strike: हरियाणा में आज बंद हैं सभी पेट्रोल पंप 

हरियाणा में आज पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। आज राज्य में सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे के लिए बंद हैं। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन और पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। मतलब 16 नवंबर की सुबह 6 बजे तक आपको हरियाणा में पेट्रोल और डीजल नहीं मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना होगा जत्था, आज किए जा रहे कोरोना टेस्ट

पेट्रोल पंप खोलने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में वह 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल जारी रखेंगे। साथ ही ये भी कहा गया कि यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है। हालांकि हड़ताल के दौरान सरकारी वाहन, एंबुलेंस व पुलिस के वाहनों को ही तेल मिलेगा। जो पम्प मालिक अपने पेट्रोल पम्प खोलेंगे उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और अगर कोई पेट्रोल या डीजल डालेगा तो उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा

क्या हैं मुख्य मांगे?

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की मुख्य मांग है कि विदेश से मंगाए जा रहे बेस ऑयल मंगवाकर प्रदेश में गोदामों में बन रहे मानक के विपरीत डीजल की बिक्री रोकी जाए। तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी व वैट कम किया जाए। साल 2017 के बाद डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है, इसे बढ़ाया जाए। पेट्रोल पंपों के खर्च बढ़ गए हैं, जबकि कमीशन वही है। गत चार वर्षों का बकाया कमीशन भी दिया जाए। प्रदेश में वेट घटाकर पंजाब के बराबर किया जाए। डीलरों का कहना है कि एक पेट्रोल पंप पर लगभग 20 हजार लीटर पेट्रोल (Petrol) और 40 हजार लीटर डीजल (Diesel) का स्टॉक होता है। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर स्टॉक फुल होने से प्रति पंप संचालक को लगभग 5 लाख तक का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए।

Related posts

बेरोजगारों को रोजगार देने का बड़ा अवसर ला रही योगी सरकार, 3 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Aditya Mishra

हाईकोर्ट का दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को नोटिस

Rani Naqvi

IND vs AUS: कब और कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला

Rahul