featured क्राइम अलर्ट देश यूपी

चित्रकूट गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को उम्रकैद, 2 लाख रुपये का जुर्माना

navbharat times 3 चित्रकूट गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को उम्रकैद, 2 लाख रुपये का जुर्माना

चित्रकूट नाबालिग गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में गायत्री प्रजापति को गुरुवार को दोषी ठहराया गया था जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें आजीवन कारावस की सजा सुनाई गई।

21 09 2020 gaya tri 20777160 चित्रकूट गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को उम्रकैद, 2 लाख रुपये का जुर्माना

चित्रकूट गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति उम्रकैद

चित्रकूट नाबालिग गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में गायत्री प्रजापति को गुरुवार को दोषी ठहराया गया था जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें आजीवन कारावस की सजा सुनाई गई। गायत्री प्रजापति समेत तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है।  एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने शुक्रवार देर शाम को यह सजा सुनाई।

दो-दो लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना

तीनों पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। विशेष अदालत ने तीनों को धारा 376 डी एवं 5जी/6 पास्को एक्ट में दोषी करार दिया गया है।  बता दें कि इस मामले में विकास वर्मा, अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, चंद्रपाल, रूपेश्वर उर्फ रूपेश बरी किया गया था।

क्या था मामला ?

गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी सरकार में खनन मंत्री रह चुके हैं। गायत्री प्रजापति और 6 अन्य लोगों पर चित्रकट की एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने बताया था कि 2013 में चित्रकूट में गंगा आरती के कार्यक्रम में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति से एक काम के सिलसिले में मिली थी। उसे उसके एक करीबी ने गायत्री से मिलवाया था। इसके बाद गायत्री प्रजापति के लखनऊ आवास पर आने-जाने लगी। महिला ने बताया कि उसके साथ 2014 से 2016 तक गैंगरेप किया गया।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दर्ज हुई थी FIR

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ भी गैंगरेप किया गया था। जब उसकी बेटी के साथ ये सब हुआ तो वो बर्दाश्त नहीं कर सकी 18 फरवरी 2017 को उसने केस दर्ज कराया था। परिवार को FIR दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा था. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ गौतमपल्ली में एफआईआर हुई थी। फिर गायत्री प्रजापति और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Related posts

खुशखबरी: कोरोना वायरस की वैक्सीन दूसरे फेज में पहुंची, 10,000 से अधिक लोगों को लगाने की तैयारी

Shubham Gupta

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे मंत्रीगणों के विभागों की विभागवार समीक्षा, 29 अक्टूबर से 18 नवम्बर के मध्य होगी

Samar Khan

राजकीय शिशु सदन का किया गया औचक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

Rahul