featured यूपी

सीएम योगी ने किया ‘ब्रज रज महोत्सव’ का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन

WhatsApp Image 2021 11 10 at 6.05.11 PM 1 सीएम योगी ने किया 'ब्रज रज महोत्सव' का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन

fdfadfsdfs सीएम योगी ने किया 'ब्रज रज महोत्सव' का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन  अमित गोस्वामी, मथुरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वृंदावन में कुंभ स्थल पर ब्रज रज महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। दुनिया में इतना प्राचीन इतिहास किसी के पास नहीं है। इसकी पवित्रता को बनाये रखना हम सबका दायित्व है।

WhatsApp Image 2021 11 10 at 6.05.10 PM 1 सीएम योगी ने किया 'ब्रज रज महोत्सव' का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन

सीएम योगी ने किया ब्रज रज महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वृंदावन में कुंभ स्थल पर ब्रज रज महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटक सुविधा केंद्र में संतों के साथ भोजन किया।  इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा अर्चना की। पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे पर्यटन सुविधा केंद्र पहुंचे. यहां संतों के साथ समागम करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राधे रानी, यमुना महारानी’ और ‘सब संतन की जय’ के साथ की।

WhatsApp Image 2021 11 10 at 6.05.10 PM सीएम योगी ने किया 'ब्रज रज महोत्सव' का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन

ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट को जोड़ा गया- सीएम

उन्होंने ब्रज की धरती को नमन करते हुए कहा कि मिलकर काम करने पर परिणाम सामने आता है। ब्रज की धरती को रसखान के मुख से भी सुना। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि जन्म लेने का, सेवा करने का सौभाग्य इसी धरती पर मिला है। ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन में भक्ति की पराकाष्ठा है जिसकी पवित्रता बनाए रखना सभी का दायित्व है। हुनर किसी जाति पंथ का मोहताज नहीं है। सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, कोई कोताही नहीं कर रही है। ब्रज रस के इस उत्सव के साथ देश के हुनर को एक मंच दिया गया है।

WhatsApp Image 2021 11 10 at 6.05.11 PM 1 सीएम योगी ने किया 'ब्रज रज महोत्सव' का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन

 

हुनर हाट में आत्मनिर्भर भारत का परिणाम दिखा- सीएम

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। ब्रज रस उत्सव में हुनर हाट में इसका प्रमाण देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 4.15 सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज के विकास के लिए भेजी गई हैं, जो आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देंगी।

WhatsApp Image 2021 11 10 at 6.05.11 PM सीएम योगी ने किया 'ब्रज रज महोत्सव' का शुभारंभ, संतों के साथ किया भोजन

 

संतों संग मुख्यमंत्री योगी ने किया भोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में संत, महंत और भागवतवक्ता और तीर्थ पुरोहितों के साथ भोजन करने के लिए पहुंचे। करीब पांच सौ संत यहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वृंदावन कुंभ मेला के सफल आयोजन की बातें सभी से कहीं और देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। हुनर हाट के शुभारंभ के दौरान वरिष्ठ बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकबी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं।

Related posts

1857 क्रांति के जनक मंगल पांडे की जयंती पर सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shailendra Singh

यूपी के पहले चरण में कौन कितने पानी में

piyush shukla

BJP के टारगेट पर सोनिया गांधी का गढ़ रायबरेली, पीएम मोदी का दौरा आज

Ankit Tripathi