featured देश

हिमाचल: मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा

Congress bjp हिमाचल: मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा

हिमाचल में उप चुनावों पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ देखने को मिली। यहां कांग्रेस ने अभी तक एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है।

मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा

हिमाचल में उप चुनावों पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ देखने को मिली। यहां कांग्रेस ने अभी तक एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत ली है। वह, यहां से तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उन्‍होंने बीजेपी और कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का 13 हजार मतों से हराया है।

फतेहपुर विधानसभा सीट से जीते भवानी सिंह

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने फतेहपुर विधानसभा सीट को भी जीत लिया है। इस सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को हराया है। भवानी सिंह 5 हजार 897 मतों से जीत चुके हैं। वहीं बाकी दो विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि हिमाचल की एक लोकसभा सीट मंडी और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई पर 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे।

Related posts

14 दिनों से अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

rituraj

आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

Shailendra Singh

उपराष्ट्रपति: स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं आयुर्वेदिक

Srishti vishwakarma