featured यूपी

आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी पर 11 साल पहले 12 जुलाई को प्राणघातक रिमोट कंट्रोल बम से हमला किया गया था। जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे, तब से प्रति वर्ष 12 जुलाई को पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

12 जुलाई को मनाए जाने वाले पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं व अन्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेते हुए 100 जरूरतमंद महिलाओं को इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन दिया।

WhatsApp Image 2021 07 12 at 11.50.30 AM 1 आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

मंत्री नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल के सभी सेक्टर से करीब 100 महिलाओं को चिन्हित कर बुलाया गया, ताकि जरूरत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मंत्री नन्दी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ ही अतिथियों ने महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2021 07 12 at 11.50.30 AM आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। उनके आत्मनिर्भर होने से समाज में भी बदलाव होंगे। साथ ही एक नए समाज का निर्माण होगा। वहीं महिलाएं अपनी पहचान बना सकेंगी।

मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि महिलाओं के साथ ही जरूरतमंद पुरुषों को भी आत्मनिर्भर बनाने की योजना उन्होंने बना रखी है। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं को पांच-पांच हजार रूपये और प्लम्बर का काम करने वालों को प्लम्बर और बढई का काम करने वालों को बढ़ई का कीट दिया जाएगा। यही नहीं मछली बेचने वालों को आईस बॉक्स और साइकिल दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2021 07 12 at 11.50.31 AM आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

इस अवसर पर वैश्य समाज के अग्रज नन्द किशोर अग्रवाल,आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल,मेटल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मुकेश गोयल,नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Russia Ukraine War LIVE: न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग, यूक्रेन का दावा- चेर्नोबिल से भी होगा ख़तरनाक

Neetu Rajbhar

CM योगी ने झांसी मंडल को दिया 78 विकास परियोजनाओं का तोहफा, कही बड़ी बात   

Shailendra Singh

कोरोना वायरस के बढ़त कहर को देखते हुए योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक के लिए यूपी के 15 जिले सील

Shubham Gupta