featured क्राइम अलर्ट देश

लुधियाणा: मुथूट फाइनेंस में लूट का प्रयास, गार्ड के चलाई गोली, 1 लुटेरा घायल, 2 फरार

इंसानियत शर्मसार! युवक ने भैंस के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लुधियाणा के सुंदरनगर में मुथूट फाइनेंस की शाखा में शनिवार सुबह लूट का प्रयास किया गया। गार्ड के गोली चलाने से एक लुटेरा घायल हाे गया जबकि 2 मौके से फरार हाे गए।

बताया जा रहा है कि लुटेरे की माैत हाे गई है। हालांकि आधिकारिक ताैर पर इसकी पुष्टि नहीं हाे पाई है। घटना में मैनेजर भी जख्मी हाे गया जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया है। वारदात के बाद लोगों का हुजूम उमड़ गया। बताया जा रहा है कि मुथुट फाइनेंस के साथ ही यूनियन बैंक की शाखा भी है। उसके गार्ड ने लुटेरों की हरकत देख गोली चलाई। मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी अक्टूबर 2020 में दुगरी रोड पर मुथूट फाइनांस कंपनी की ब्रांच से 15 करोड़ रुपये का सोना लूटने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर किया था। पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के रहने वाले थे। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने 3 पिस्टल, 30 कारतूस, पांच मैगजीन, चार मोबाइल, तीन पल्सर मोटरसाइकिल, टेप रोल, रस्सियां आदि बरामद की थीं।

Related posts

महात्मा गांधी की प्रतिमा हथौड़े से तोड़ने वाला गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

Aditya Mishra

MSME यूनिट्स की स्थापना की समीक्षा पर बोले सीएम योगी रोजगाजर बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

Shailendra Singh

April Fool 2022: 1 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है April Fool’s Day, क्या है इसकी कहानी!

Rahul