मेरठ: महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता ही नहीं, अहिंसा और मानवता की प्रतिमूर्ति हैं। उसी मूर्ति को हथौड़े से तोड़ने का कृत्य मेरठ में देखने को मिला। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बिना बाल वाले सावधान, पति का गंजापन रिश्ते पर पड़ा भारी
शाश्वत सेना से जुड़ा है आरोपी
रवि नाम के व्यक्ति ने गांधी जी की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ने का अपराध किया। यह व्यक्ति सास्वत सेना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पूरी घटना का उसने खुद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आरोपी नाथूराम गोडसे का अनुयाई बताया जा रहा है।
वायरल होते ही हुई गिरफ्तारी
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन ने इसे धर दबोचा। पल्लवपुरम पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है। आगे की कार्यवाही जल्द ही की जाएगी। महात्मा गांधी का अपमान और प्रतिमा पर हथौड़े से प्रहार करना, इस युवक के लिए भारी पड़ गया। आरोपी की अब चारों तरफ आलोचना हो रही है।
वायरल वीडियो में आरके विनायक प्रमुख सारस्वत सेना लिखा हुआ है। इसके साथ ही इसमें 30 जनवरी 2021 की तारीख भी पड़ी हुई है। इसी दिन महात्मा गांधी पर नाथूराम गोडसे ने गोली चलाई थी।