पंजाब

पंजाब में जीते तो दलित समुदाय से चुनेंगे उप मुख्यमंत्री : केजरीवाल

kejriwal 2 पंजाब में जीते तो दलित समुदाय से चुनेंगे उप मुख्यमंत्री : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आई तो राज्य का उप मुख्यमंत्री दलित समुदाय से होगा। पंजाब के गोराया में आप का दलित घोषणापत्र जारी होने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पंजाब के उप मुख्यमंत्री दलित समुदाय से होंगे।”

kejriwal

आप ने अपने दलित घोषणापत्र में दलितों के लिए कम लागत की आवास योजना शुरू करने का वादा किया है, ताकि समुदाय के हर सदस्य को पक्का मकान मिलना सुनिश्चित हो जाए।

यह भी वादा किया गया है कि दलितों के लिए अरक्षित सभी पद भरे जाएंगे।

Related posts

पंजाब: पहले लड़के के साथ घर से भागी, फिर धर्म परिवर्तन की बात सुन वापस लौट आई

Breaking News

लखीमपुर की घटना पर बोले राकैश टिकेत, इंसाफ जरूर होगा

Rani Naqvi

Punjab Anganwadi Recruitment 2023: पंजाब आंगनवाड़ी में 5714 पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Rahul