Breaking News featured पंजाब राज्य

पंजाब: पहले लड़के के साथ घर से भागी, फिर धर्म परिवर्तन की बात सुन वापस लौट आई

main 120 पंजाब: पहले लड़के के साथ घर से भागी, फिर धर्म परिवर्तन की बात सुन वापस लौट आई
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में लव जिहाद से जु़ड़ा मामला सामने आया है। दरअसल एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने को कहा, लेकिन लड़की ने इसके लिए इस्लाम अपनाने से साफ इंकार करते हुए शादी करने से ही मना कर दिया। उलटा लड़की ने लड़के से कहा कि अगर उसे उससे शादी करनी है तो उसे अपना धर्म बदलकर हिंदू बनना होगा।  हालांकि, बाद में पुलिस और हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप करने पर लड़की को अपने माता-पिता के साथ भेज दिया गया और लड़के को चेतावनी दी गई कि वो लड़की से दोबारा कभी न मिले।
main 120 पंजाब: पहले लड़के के साथ घर से भागी, फिर धर्म परिवर्तन की बात सुन वापस लौट आई
आपको बता दें कि  ये मामला जमालपुर के मुंडियां इलाके का है। यहां रहने वाली 18 साल की एक लड़की की एक मुस्लिम लड़के के साथ दोस्ती हो गई और फिर डेढ साल के प्रेम के बाद बात शादी तक पहुंच गई , लड़का इलाके में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। इस मामले को लेकर लड़की के भाई का कहना है कि लड़के का उनके घर आना-जाना लगा रहता था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उस लड़के का उनकी बहन के साथ चक्कर चल रहा है, तो हमने उस लड़के के साथ सारे संबंध तोड़ दिए और उसे घर आने से मना कर दिया। लेकिन लड़का मेरी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।
हालांकि दूसरे ही दिन उनकी बहन वापस आ गई। घर आकर उसने जो बात बताई वो चौंकाने वाली थी। उसकी बहन ने बताया कि लड़का शादी करने के लिए उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर कर रहा था इसलिए उसने मना कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने इस मामले को हिंदू संगठनों के समक्ष रख दिया। इस मामले के उजागर होने के बाद अखिल भारतीय हिंदू छात्र संघ के अध्यक्ष परविंदर कुमार भट्टी का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने उन्हें मामले की शिकायत की थी। उन्होंने सारा मामला पुलिस के संज्ञान में लाया। हालांकि, लड़की ने लड़के से धर्म बदल कर शादी करने से मना कर दिया है।

Related posts

सिंहासन देने की बात पर भी शिवसेना भाजपा का साथ नहीं देगी: संजय राउत

Trinath Mishra

रजनीकांत ‘अन्नात्थे’ की शूटिंग दोबारा शुरू करने पहुंचे हैदराबाद, सन पिक्चर्स ने ट्विटर हैंडल से शेयर की तस्वीर

Aman Sharma

लंदन के मेयर बोले, जलियांवाला नरसंहार के लिए ब्रिटिश सरकार मांगे माफी

Breaking News