बॉलीवुड़ में एक के बाद फ़िल्म की रिलीज डेट का खुलासा होता जा रहा है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही अब स्टार्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट के बारे में बता रहे हैं।
अक्षय ने बतायी अपनी अपकमिग फिल्म सुर्यवंशी की रिलीज डेट
इसकी शुरुआत सबसे पहले अक्षय कुमार ने की, जी हां अक्षय ने अपनी अपकमिग फिल्म सुर्यवंशी की रिलीज डेट के बारे में फैंस को बताया।
इसके बाद रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म की रिलीज का खुलासा किया। और अब अजय देवगन की फिल्म मैदान की रलीज डेट को अनाउंस कर दिया गया है।
मैदान 03 जून 2022 को सिनेमाघरों में की जायेगी रिलीज
आपको बता दें कि अजय देवगन ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी । अजय देवगन ने फिल्म के तीन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि उनकी फिल्म मैदान 03 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।
बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जायेगा। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
Maidaan, A story that will resonate with every Indian, a film that I feel very strongly about. Mark the date on your calendar. Releasing worldwide on 3rd June, 2022. pic.twitter.com/bmHM2sf8qm
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 30, 2021
कोरोना की वजह से ‘मैदान’ की रिलीज डेट कई बार टाल दी गयी थी। पहले फिल्म को 11 दिसंबर 2020 को रिलीज करने की बात चल रही थी। फिर 13 अगस्त 2021 कर दी गयी।
15 अक्टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर इसको रिलीज करना था
इसके बाद 15 अक्टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर इसको रिलीज करना था। लेकिन अब इसे डेट 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।
फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष
आपको बता दें कि अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी नजर आयेंगे। कोरोना के बाद फिर से सिनेमाघर खुलने से मेर्कस अपनी फिल्मों को बड़े पर्दे पर लेकर आना चाहते हैं। साथ ही वो लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वो अब सिनेमाघरों का रुख करें।
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म ‘मैदान’ को अजय देवगन डायरेक्ट और बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।