featured देश भारत खबर विशेष

मसूरी समेत पूरे देश में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती

927248 panditdeendayalupadhyaya मसूरी समेत पूरे देश में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती

मसूरी समेत पूरे देश में दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बीजेपी मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पंडित , दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलें और देश को मजबूत बनाएं ,। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा से हिंदू राष्ट्र और हिंदुओं के अधिकारों को लेकर सजग रहे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है और इसी क्रम में आज मसूरी में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य था कि हर आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए उसी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है।

वहीं छावनी क्षेत्र में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर पण्डित दीनदयाल को याद किया गया मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा पुष्पा पड़ियार ने कहा कि आज प्रदेश में संचालित जन योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन किया समर्पित, जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन।

Deendayal Upadhyay 1 मसूरी समेत पूरे देश में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है। देशभर में आज उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर डोईवाला के विभिन्न मंडलो के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया है। आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को पंडित दीनदयाल जी का जन्म हुआ था।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पूनम चौधरी ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Rahul

मुख्य सचिव ने जेनेरिक दवाईं पर दिया जोर, राज्य में संचालित हो रहे 65 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र

Aman Sharma

पी चिदंबरम की जमानत के बाद कार्ति चिदंबरम बोले, गुरुवार को पिता जी जाएंगे संसद भवन

Trinath Mishra