featured देश पंजाब

पंजाब के नए ‘कैप्टन’ होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा, शाम तक हो सकता है एलान!

2021 9image 13 46 255290924sukhjindersinghrandhawa ll पंजाब के नए ‘कैप्टन’ होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा, शाम तक हो सकता है एलान!

पंजाब की कमान अब सुखजिंदर सिंह रंधावा के हाथों में सौंपी जा सकती है। पंजाब का नया मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया जा सकता है। 62 साल के सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में जेल और सहकारिता मंत्री रहे।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब की कमान अब सुखजिंदर सिंह रंधावा के हाथों में सौंपी जा सकती है। पंजाब का नया मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया जा सकता है। 62 साल के सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में जेल और सहकारिता मंत्री रहे। पंजाब कांग्रेस की ओर से सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आलाकमान को भेजा गया है।  खबरों की माने तो शाम 5 बजे तक  मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जा सकता है।

तीन बार के कांग्रेस विधायक रहे हैं रंधावा

सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के माझा क्षेत्र के गुरदासपुर ज़िले के रहने वाले हैं। रंधावा तीन बार के कांग्रेस विधायक रहे हैं और 2002, 2007 और 2017 में निर्वाचित हुए हैं। वह राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष और एक जनरल सेक्रेटरी के पद पर रह चुके हैं। वह एक कांग्रेस परिवार से आते हैं।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में हजारों किसानों को है नई सरकार से कर्ज माफी की आस

Rani Naqvi

गुजरात कांग्रेस के 43 विधायकों से सोनिया और राहुल करेंगे मुलाकात

piyush shukla

असम के तिनसुकिया में हुए फर्जी मुठभेड़ मामले में पूर्व मेजर जनरल और दो कर्नल समेत 7 को उम्रकैद

rituraj