featured उत्तराखंड देश

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

Baby Rani Maurya उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसकी जानकारी राज्यपाल के सचिव बीके संत ने दी। आपको बता दें उत्तराखंड में बतौर राज्यपाल के पद पर बेबी रानी मौर्य का 3 साल का कार्यकाल बीते 26 अगस्त को पूरा हो चुका है।

2 दिन पहले गृहमंत्री से की थी मुलाकात

इस्तीफा देने से 2 दिन पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। जिसके बाद उनकी इस्तीफे देने की अटकलें तेज हो गई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेबी रानी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं अब उत्तराखंड में नया राज्यपाल कौन होगा इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है। 

आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया है जोर

26 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से साक्षात्कार करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि प्रदेश में आर्थिक रूप से महिलाएं सशक्त होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाएं मेहनती और जुझारू है। जिनके लिए समय-समय पर महिलाओं को राजभवन से बेहतर सहयोग किया जा सकता है जिसके लिए आगे ठोस प्रयास किए जाएंगे।

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल

उत्तर प्रदेश के आगरा की निवासी बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थी। वहीं प्रदेश की पहली राज्यपाल मारग्रेट आल्वा थी। उत्तराखंड में राज्यपाल का पद मिलने से पहले 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, 2001 में प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य रह चुके हैं। साथ ही उन्हें 1996 में सामाजिक कार्य के लिए समाज रत्न, 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न, 1998 में नारी रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। 

 

Related posts

प्रियंका गांधी ने किसानों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर करारा हमला

Rani Naqvi

घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच, 4 सप्ताह में पेश होगी रिपोर्ट बोले अमरिंदर

piyush shukla

अपर निदेशक डाॅ. अनिल चंदोला ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव की शपथ दिलाई

Samar Khan