featured यूपी

लखनऊ की क्यूट ईशानी का वीडियो वायरल, पापा से कहा मुझे सौतेली मां चाहिए…

लखनऊ की क्यूट ईशानी का वीडियो वायरल, पापा से कहा मुझे सौतेली मां चाहिए...

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में चार साल के बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची अपने पापा से सौतेली मां लाने की डिमांड कर रही है। इतना ही नहीं बच्ची ने अपने पापा से करीना कपूर से शादी करने को कह रही है।

पापा से कहा मार्केट में मिलेगी सौतेली मां

छोटे बच्चे जो ना करे वह ही कम है। यह कहानी है चार साल की बच्ची इशानी की जो अपनी मां से आईस्क्रीम की डिमांड करती है। आईस्क्रीम नहीं मिलने पर वह नाराज हो जाती है। नाराज ईशानी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची अपने पापा से डिमांड कर रही है कि वह मार्केट से सौतेली मां लेकर आए। सौतेली मां ही उसे आईस्क्रीम दिलवाएंगी।

मां मरने के लिए छोड़ गई…

वीडियो में बच्ची के पिता पूछते है कि वह अपनी मां के साथ क्यो नहीं गई, तो बच्ची कहती है कि उसकी मां उसे मरने के लिए छोड़ गई। उसे मरना अच्छा नहीं लगता है। क्योकि मरने में बहुत दर्द होता है। मासूम ईशानी यही नहीं रुकती है। ईशानी आगे अपने पापा से कहती है कि वह करीना कपूर से शादी करें और उन्हे सौतेली मां बनाएं।

पहले वीडियो में कहा था सौतेली मां से डर लगता है

ईशानी वीडियो में कहती है कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती है। इसीलिए उसे अब सौतेली मां ही चाहिए। लेकिन यह वीडियो ईशानी का पहला वीडियो नहीं है। चार साल की यह बच्ची का एक वीडियो और वायरल हो चुका है जिसमें वह सौतेली मां से डरने की बात कहती है। ईशानी पुराने वीडियो में कहती है कि सौतेली मां से उसे डर लगता है। लेकिन इसबार ईशानी सौतेली मां डिमांड कर रही है। और कह रही है कि सौतेली मां उसे आईस्क्रीम दिलाएंगी। प्यारी बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने किया सैनिक स्कूल के प्राचार्यों के 48वें सम्मेलन का उद्घाटन

mahesh yadav

सेंसेक्स में उछाल: 12,000 के ऊपर पहुंचा निफ्टी

Trinath Mishra

शिवराज सरकार की किसानों को सौगात! पीएम फसल बीमा योजना के तहत 7618 करोड रुपए किया वितरण

Neetu Rajbhar