महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ दिए है।
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपए का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।
इससे पहले 17 अगस्त को बड़े थे दाम
गौरतलब है कि इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। हैरानी की बात तो यह है कि 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।
इस साल 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
इस साल इन शहरों में ये रहे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 सितंबर 884.50 911.00 884.50 900.50
18 अगस्त 859.50 886.00 859.50 875.50
1 जुलाई 834.50 861.00 834.50 850.00
1 मई 809.00 835.50 809.00 825.00
1 मार्च 819.00 845.50 819.00 835.00
25 फरवरी 794.00 820.50 794.00 810.00
15 फरवरी 769.00 795.50 769.00 785.00
4 फरवरी 719.00 745.50 719.00 735.00
1 जनवरी 694.00 720.50 694.00 710.00