Breaking News featured मनोरंजन

शिल्पा शिंदे ने विकास के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर लगाया विराम, फैंस को दिया ये करारा जवाब

vikas shilpa शिल्पा शिंदे ने विकास के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर लगाया विराम, फैंस को दिया ये करारा जवाब

‘बिग बॉस-11’ में आपको शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती में बदली दोस्ती तो याद ही होगी। शो को दौरान हालांकि एंट्री के समय दोंनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे लेकिन धीरे-धीरे बोंडिंग इतनी अच्छी हो गई कि उनकी शादी के भी चर्चे होने लगे। अब शिल्पा ने उनके विकास के साथ  रिलेशनशिप की खबरों पर लगाम लगाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

 

vikas shilpa शिल्पा शिंदे ने विकास के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर लगाया विराम, फैंस को दिया ये करारा जवाब

 

दरअसल ‘बिग बॉस-11’ के दौरान शिल्पा और विकास की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही। शो में एंट्री के वक्त दोनों दुश्मन थे। दोनों में खूब नोकझोंक देखने को मिली। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड दिखाया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उस दौरान फैन्स ने ट्विटर पर ‘शिखाज’ को भी ट्रेंड कराया था।

 

अब शिल्पा के एक फैन ने शिल्पा की एक तस्वीर को शेयर की जिसमें एक कंटेनर भी रखा हुआ है जिसमें विकास के नाम की स्लिप लगी हुई है और शिल्पा किचन में खड़ी हुई नजर आ रहे हैं।

 

 

शिल्पा शिंदे ने अपने फैन क्लब के द्वारा शेयर इस त्सवीर का जवाब देते हुए लिखा, तुमने जो फोटो भेजी है, मैं कह सकती हूं कि तुमने अच्छा प्रयास किया है इस तस्वीर को बनाने के लिए और ‘शिखाज’ को दर्शाने के लिए। लेकिन मैं बता दूं कि ‘शिखाज’ जैसा कुछ नहीं है। हमारे बीच कोई केमेस्ट्री नहीं है। हम न दोस्त हैं और न ही दुश्मन। बिग बॉस सीजन 11 की जर्नी एक साथ खूबसूरत रही, हालांकि एक साथ भविष्य में काम करने के लिए मैं निश्चित नहीं हूं।

 

Related posts

राम रहीम को लेकर मॉडल का खुलासा, बेडरूम तक ले गया था बाबा

Rani Naqvi

भारत ने अगर सर्जिकल स्ट्राइक की तो परिणाम भुगतने के लिए रहे तैयार : आसिफ

Breaking News

पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी 20 साल बड़ी पत्नी, बंदूक की नोक पर काटे कान

Rani Naqvi