Breaking News featured उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, अब तक 2 की मौत, 5 लोग अभी भी मलबे में दबे

uttarakhand 1630297919 दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, अब तक 2 की मौत, 5 लोग अभी भी मलबे में दबे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन की घटना सामने आई है। जिसमें एक दर्दनाक खब़र निकल कर सामने आ रही है।

हादसे में 2 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि बचाव कार्य अभी जारी है।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम से बात कर रेस्क्यू मिशन तेज करने के निर्देश दे दिए हैं। ताकि लोगों को सही सलामत बचाया जा सके।

इससे पहले भी हो चुकें हैं हादसे

गौरतलब है कि इससे पहले भी पिथौरागढ़ जिले के जाजर देवल, कनालीछीना, लूमती धारचूला, मुनस्यारी, जौलजीबी, बरम और मोरी समेत कई इलाकों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। लैंडस्लाइड की वजह से जिले में अब तक 15 सड़कें बंद हो चुकी हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण, मरीजों की संख्या 628 हुई

Rani Naqvi

मलेशिया में एंटी फेक न्यूज कानून, मीडिया की आजादी पर उठे सवाल

lucknow bureua

उत्तर प्रदेश पुलिस ने किए 60 घंटों में 18 एनकाउंटर, 30 गिरफ्तार एक बदमाश ढेर

Rani Naqvi