Breaking News featured उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, अब तक 2 की मौत, 5 लोग अभी भी मलबे में दबे

uttarakhand 1630297919 दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, अब तक 2 की मौत, 5 लोग अभी भी मलबे में दबे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन की घटना सामने आई है। जिसमें एक दर्दनाक खब़र निकल कर सामने आ रही है।

हादसे में 2 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि बचाव कार्य अभी जारी है।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम से बात कर रेस्क्यू मिशन तेज करने के निर्देश दे दिए हैं। ताकि लोगों को सही सलामत बचाया जा सके।

इससे पहले भी हो चुकें हैं हादसे

गौरतलब है कि इससे पहले भी पिथौरागढ़ जिले के जाजर देवल, कनालीछीना, लूमती धारचूला, मुनस्यारी, जौलजीबी, बरम और मोरी समेत कई इलाकों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। लैंडस्लाइड की वजह से जिले में अब तक 15 सड़कें बंद हो चुकी हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

Related posts

Firing in hamburg Germany: हैम्बर्ग में हुई फायरिंग, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Rahul

कालेधन और कालेमन ने किया देश को बर्बादः मोदी

kumari ashu

130 बीवियों का शौहर और 203 बच्चों का बाप, मरते-मरते कई औरतों को प्रेगेंन्ट कर गया ये मौलाना

Shailendra Singh