featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बयान से नाराज आशा वर्कर्स, कहा- बयान वापस लें नहीं तो…

vlcsnap 2021 08 24 19h16m21s291 अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बयान से नाराज आशा वर्कर्स, कहा- बयान वापस लें नहीं तो...
आशा वर्कर्स ने किया रेखा आर्या के खिलाफ प्रदर्शन

मानदेय बढ़ोत्तरी समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अल्मोड़ा में 3 हफ्ते से अधिक समय से धरने में बैठी आशा वर्कर्स ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ विरोध जताया। बीते दिनों रेखा आर्या की ओर से दिए गए बयान को लेकर आशा वर्कर्स में रोष बना हुआ है। आशा वर्कर्स ने रेखा आर्या से अपना बयान वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपना बयान वापस नही लेती तो सभी आशा वर्कर्स उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगी।

रेखा आर्या से अपना बयान वापस लेने की मांग

अल्मोड़ा के गांधी पार्क में लंबे समय से धरने में बैठी आशा वर्कर्स ने रेखा आर्या के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स का कहना है कि पिछले दिनों प्रदेश की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने बयान देते हुए कहा था कि आशा कार्यकत्रियों से ज्यादा काम आंगनबाड़ी वर्कर्स करती हैं। उनके इस बयान से आशा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।  उन्होंने कहा कि एक महिला होकर इस तरह की बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्हें तुरंत अपने इस बयान को वापस लेना चाहिए।

Related posts

कन्नड़ फिल्म उद्योग पर ड्रग तस्करी का साया

Trinath Mishra

बागी विधायकों पर बोलीं मायावती, ‘सपा के कई नेता बसपा में आने को तैयार’

Shailendra Singh

कोरोना का कहरः इम्युन सिस्टम हो रहा कमजोर तो अपनाएं ये तरीके

pratiyush chaubey