Breaking News यूपी

यूपी में व्यापारियों के पास आठ करोड़ वोट, बनेंगे गेम चेंजर: संजय गुप्ता

WhatsApp Image 2021 08 24 at 5.49.49 PM यूपी में व्यापारियों के पास आठ करोड़ वोट, बनेंगे गेम चेंजर: संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संगठन के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के मोती महल लॉन में व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। संगठन अध्यक्ष व व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा व्यापारी अपने खून पसीने से टैक्स कलेक्शन करके सरकार के राजस्व में वृद्धि करता है तथा उसी  टैक्स के माध्यम से देश और प्रदेश की सरकारें चलती हैं।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें जितने भी विकास की योजनाएं और आर्थिक कार्यक्रम चलाती हैं। सब में व्यापारियों का अपरोक्ष रूप से सहयोग रहता है। इसके बावजूद व्यापारियों से संबंधित नीति एवं नियम बनाते समय एवं अन्य अनेक अवसरों पर व्यापारियों की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उचित सम्मान नहीं मिलता है।

WhatsApp Image 2021 08 24 at 5.49.51 PM यूपी में व्यापारियों के पास आठ करोड़ वोट, बनेंगे गेम चेंजर: संजय गुप्ता

संजय गुप्ता ने कहा कि इसका एक मुख्य कारण यह है कि व्यापारी भी समाज के अन्य वर्गों की भांति राजनैतिक दलों की जाति धर्म में बांटने की सुनियोजित साजिश का शिकार हो जाता है। चुनाव में वोट देते समय बनिया, ब्राह्मण, यादव, दलित, क्षत्रिय, मुस्लिम, पंजाबी, सिख ,सिंधी के रूप में वोट देता है। उन्होंने कहा व्यापारी वह वर्ग है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग शामिल है तथा व्यापारी सबसे बड़ा वोट बैंक है व्यापारी से बड़ा वोट बैंक कोई नहीं है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में छोटे- मझोले और बड़े लगभग 2 करोड़ व्यापारी हैं और उनके प्रतिष्ठानों पर 2 करोड़  कर्मचारी काम करते हैं जिनके परिवार के सदस्यों को मिलाकर लगभग आठ करोड़ वोटर हैं।

व्यापारी नेता ने कहा कि यदि व्यापारी वर्ग जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर व्यापारी बनकर वोट दें तो किसी भी सरकार की हिम्मत व्यापारियों की अनदेखी करने की नहीं होगी। उन्होंने बताया व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का सबसे मजबूत कदम अपने आप को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा व्यापारी आज विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों मनमाने तरीके से किए जा रहे व्यापार के कारण एवं जीएसटी की विसंगतियों से बहुत परेशान है। कोविड-19 के बाद व्यापारियों के सामने अनेक आर्थिक चुनौतियां आ गई हैं।

WhatsApp Image 2021 08 24 at 5.49.50 PM यूपी में व्यापारियों के पास आठ करोड़ वोट, बनेंगे गेम चेंजर: संजय गुप्ता

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  पूरे प्रदेश में व्यापारियों को जाति धर्म के खांचे से ऊपर उठकर व्यापारी के रूप में 2022 के चुनाव में वोट देने के लिए जागरूक करेगा। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अगले 6 माह तक छोटे-छोटे व्यापारी सम्मेलन, गोष्ठी, पैदल मार्च मशाल जुलूस, रैली, वेबिनार किया जाएगा। कार्यक्रम को कानपुर के व्यापारी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रयागराज के व्यापारी नेता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कार्यवाहक प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, कानपुर से व्यापारी नेता एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रयागराज के व्यापारी नेता एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल, सीतापुर से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सांवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, प्रदेश उपाध्यक्ष मुशीर अहमद लारी, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, बाराबंकी के अध्यक्ष राजीव गुप्ता,  शाहजहांपुर के अध्यक्ष पंकज वर्मा ,बस्ती के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, लखीमपुर के अध्यक्ष महेश पुरी, सीतापुर अध्यक्ष  गोपाल टंडन, इटावा अध्यक्ष विवेक वर्मा, प्रदेश मंत्री आर के रावत, सोनी भार्गव ने भी हिस्सा लिया।

इसी क्रम में लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, लखनऊ वरिष्ठ महामंत्री दीपक लंबा, लखनऊ महामंत्री विजय कनौजिया, लखनऊ महामंत्री संजय त्रिवेदी, लखनऊ नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, उपाध्यक्ष राजशेखर सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद फुरकान, मसीह उजजमा गांधी,नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, मोहम्मद आदिल, परवेश जैन, मोहम्मद आदिल, उपाध्यक्ष मनीष जैन ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती महामंत्री नरेंद्र शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे।

वहीं महिला इकाई अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, जिला वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह, चिनहट अध्यक्ष अरुण राय, तकरोही अध्यक्ष कुलदीप यादव तिवारीगंज अध्यक्ष उजागर यादव, पुरानिया अध्यक्ष राकेश गुप्ता कुर्सी रोड अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, इंजीनियरिंग कॉलेज अध्यक्ष संजय टंडन, अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता, नजीराबाद अध्यक्ष गिरीश गुरनानी, प्रिंस कांपलेक्स अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, सरोजिनी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, गौरी बाजार अध्यक्ष विजय यादव, रिंग रोड अध्यक्ष श्याम जी वर्मा ,महामंत्री पंकज अरोड़ा ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, सनी, सदर अध्यक्ष अखिल गोवर, कैंट रोड अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, तेलीबाग अध्यक्ष राजन मिश्रा, सालेह नगर अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सहित विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

प्रयागराजः दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने पहुंचे VHP संगठन मंत्री, गांव में गर्म हुआ माहौल

Shailendra Singh

कार्यकर्ताओं के बीच सचिन पायलट के रूखे बर्ताव का ये वीडियो हुआ वायरल

rituraj

सेक्स कांड: संदीप कुमार को 3 दिन की पुलिस रिमांड

bharatkhabar