Breaking News यूपी

आज कन्नौज में होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन

राम मंदिर में भाजपा का बिल्कुल योगदान नहीं- सतीश चंद्र मिश्र

कन्नौज: बहुजन समाज पार्टी का चुनावी अभियान लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में उनका अगला ब्राह्मण सम्मेलन कन्नौज में मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र सभा को संबोधित करेंगे।

कन्नौज के कार्यक्रम में वह प्रसिद्ध बाबा गौरी शंकर मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। 11:00 बजे उनका यह सम्मेलन शुरू होने की बात कही जा रही है, यह पूरा आयोजन गोल कुआं स्थित निजी गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। इसके पहले सोमवार को फर्रुखाबाद, हरदोई में सतीश चंद्र मिश्र ने सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने एक बार फिर ब्राह्मणों को एकजुट करने पर विशेष जोर दिया। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ब्राह्मणों पर अत्याचार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है।

2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ दिया था। उसका फायदा उन्हें सत्ता के रूप में मिला। एक बार फिर यही समीकरण साधने के लिए सतीश चंद्र मिश्रा को कमान सौंपी गई है। अलग-अलग जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किए जा रहे हैं, जहां से उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार और इसके पहले सत्ता में रही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा जा रहा है।

Related posts

चालक ने पंप पर लगाया कम तेल देने का आरोप, पुलिस ने कराई माप तो निकला पूरा

Trinath Mishra

 नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो के बाद आए थे विवादों में

Rani Naqvi

उत्तराखंड: किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम ने डी.बी.टी का किया शुभारम्मभ

Breaking News