Breaking News यूपी

पशुपालकों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 30,000

पशुपालकों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 30,000

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों बाढ़ की चपेट में है, आम आदमी से लेकर सभी परेशान हैं। पशुपालक भी अपने जानवरों को किसी तरह बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब उनकी मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथ बढ़ाया है।

प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे पशुपालक जिनके पशु की मृत्यु बाढ़ के कारण हुई है, उन्हें सरकार आर्थिक मदद देगी। अगर दुधारू पशु इस घटना का शिकार होगा तो पशुपालक को ₹30000 प्रति पशु के हिसाब से दिया जाएगा। पशुपालक ही नहीं, किसी भी तरह के शिल्पकार, दस्तकार या अन्य कर्मी, जिनका औजार बाढ़ की चपेट में आने से प्रभावित हुआ है। उनको भी आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार की तरफ से देने की बात कही गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़े दुधारू पशुओं पर ₹30000 प्रति पशु, छोटे दुधारू पशुओं पर ₹3000 प्रति पशु, वहीं गैर दुधारू बड़े पशु होने पर ₹25000, गैर दुधारू छोटे पशुओं होने पर ₹16000 के हिसाब से आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार देगी।पशुपालकों के अलावा अन्य कर्मी जिनमें शिल्पकार, दस्तकार शामिल हैं। अगर शिल्पकार के औजार का नुकसान होता है तो 4100 रुपए वहीं दस्तकारों को उनका कच्चा माल या निर्मित उत्पाद खराब होने पर ₹4100 की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश सरकार का यह प्रयास उन सभी लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा, जिनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

Related posts

भारत पर मंडराया आतंक का खतरा, 250 आतंकियों ने घाटी में की घुसपैठ

shipra saxena

विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पूर्व विधायक राकेश सिंह ने लोगों का हाल जाना..

Rozy Ali

आईआईए को मिली और मजबूती, गोरखपुर में नई टीम का चयन   

Shailendra Singh