Breaking News यूपी

इन पांच जिलों में कल्याण सिंह के नाम पर बनेगी सड़क, डिप्टी सीएम का ऐलान

नरोरा में होगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद अब उनके नाम पर प्रदेश सरकार अलग-अलग 5 जिलों में सड़क बनाएगी।

शनिवार को लखनऊ में कल्याण सिंह का निधन हो गया। सोमवार को नरौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह का प्रदेश के विकास और तरक्की में बहुत बड़ा योगदान रहा है। अब उनके नाम पर प्रदेश में अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, अलीगढ़, बुलंदशहर में सड़क का निर्माण किया जाएगा।

कल्याण सिंह के राम मंदिर आंदोलन में दिए गए योगदान की चर्चा अभी भी खूब होती है, लोग उस दौर को याद करते हैं, भगवान राम के प्रति उनकी श्रद्धा को नमन करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, यह ऐसान केशव मौर्य द्वारा किया गया। जल्द ही सड़क निर्माण से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। अयोध्या में जो रास्ता राम जन्मभूमि परिसर को जाता है, उसका नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

Related posts

UP Board Exams 2023: आज से शुरू होंगे यूपी बोर्ड के एग्जाम, जानें कितनी केंद्रों में होगा पेपर

Rahul

श्रीनगर हमला: BSF कैंप घुसे तीनों आतंक ढेर, गोलीबारी जारी

Pradeep sharma

अपने गढ़ में नतमस्तक हुए चौधरी अजीत सिंह

Rahul srivastava