featured यूपी

जालौनः तालिबान पर बोले मौलाना कल्बे जवाद, कहा- ये सबसे ज्यादा खूंखार जमात है

जालौनः तालिबान पर बोले मौलाना कल्बे जवाद, कहा- ये सबसे ज्यादा खूंखार जमात है

जालौनः रविवार को लखनऊ से जालौन पहुंचे शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन ने जो कुर्बानी दी है, उनकी याद में मातम मनाया जाता है। मोहर्रम पर हम मुसलमानों ने कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए किसी भी प्रकार का कोई जुलूस नहीं निकाला है।

तालिबानी के मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि तालिबान जमात दुनिया की सबसे खूंखार व खतरनाक जमात है। इसने सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों पर ढाया है और उनकी हत्या की है।

बता दें कि रविवार को मौलाना कल्बे जवाद उरई स्थित बजरिया में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तालिबान की बढ़ रही ताकतों से सबसे ज्यादा खतरा शिया समुदाय को है। तालिबान ने शिया समुदाय के बहुत से लोगों को मारा है। तालिबानी लड़ाकों ने शियाओं और सूफी मुसलमानों की हत्याएं की है। वर्तमान में ये तालिबानी हैवानों व जानवरों से ज्यादा बद्तर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि तालिबान, ईराक और पाकिस्तान ने मासूम बच्चों को बम से उड़ा दिया। तालिबान जिस तरह से अपनी सीमाएं तोड़ रहा है, वो हर एक कौम के लिए खतरा बनता जा रहा है।

Related posts

गुजरात: उत्तर भारतीयों पर हमलों के बाद लोगों का पलायन जारी, हिंसा में अब तक 431 लोग गिरफ्तार

rituraj

जानें ऐसी 5 वस्तुएं जो अपवित्र होते हुए भी हैं पवित्र, गाय के दूध से लेकर गंगा का जल है शामिल

Pooja

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया बड़ा दावा, कहा कि उनके संपर्क में हैं बीजेपी के 30 विधायक

rituraj