featured यूपी

कल्याण सिंह का देहावसान भारतीय समाज की अपूर्णीय क्षति : चंपतराय

भारतीय समाज की अपूरणीय क्षति

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपतराय ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। चंपतराय ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह का राजनीतिक जीवन अनुकरणीय है। उनका देहावसान भारतीय समाज की अपूर्णीय क्षति है तथापि भावी काल में वे इतिहास पुरुष कहलाये जाएँगे।
कल्याण सिंह ने कहा था निहत्थे भक्तों पर गोली नहीं चलाई जायेगी तथा 06 दिसम्बर को या उसके पूर्व अयोध्या में अधिकारियों ने जो कुछ किया, मेरे आदेश से किया, इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मेरी है। ऐसी घोषणा करने का आत्मिक साहस रखने वाले कल्याण सिंह थे। चंपतराय ने कहा कि मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित करता हूँ । परम पिता परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा कि उनके निधन से सम्पूर्ण संत समाज दुखी है। सम्पूर्ण संत समाज की ओर से हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबू कल्याण सिंह संतों का आदर व सम्मान करते थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा कि कल्याण सिंह ने कहा था राम मंदिर तो बनेगा लेकिन गोलियों की कीमत पर नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते अयोध्या में गोली नहीं चलने दी। राम मंदिर आन्दोलन में हम उनके साथ जाते थे। वह जितना राम के लिए समर्पित थे उतना ही भाजपा के लिए समर्पित थे।

Related posts

जयाप्रदा बोलीं, नरेंद्र मोदी दुबारा बनेंगे प्रधानमंत्री- विपक्षी होंगे खाली हाथ

bharatkhabar

हनुमान जयंति पर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न ? भूलकर भी ना करें ये गलतियां…

pratiyush chaubey

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जारी किए तिमाही के नतीजे, बनी 10,000 करोड़ रुपये के मुनाफे वाली पहली कंपनी

Rani Naqvi