featured यूपी

पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने शुरु किया 3 दिवसीय जन संपर्क अभियान, निकाली प्रभात फेरी

पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने शुरु किया 3 दिवसीय जन संपर्क अभियान, निकाली प्रभात फेरी

संभलः देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज 77वीं जयंती है। कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के रुप में मना रही है। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा और सद्भाव का कार्य करते नजर आ रहे हैं। संभल जिले में भी आज भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई।

संभल जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज से तीन दिवसीय जन संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और भाई-चारे के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे।

कांग्रेस की नगर कमेटी अध्यक्ष तौकीर अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के आह्वान पर जन संपर्क अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस फेरी का मकसद लोगों के बीच आपसी सौहार्द व भाई-चारा स्थापित करना है।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल सहित की अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 1 अगस्त से खुलने जा रहे हैं स्कूल

pratiyush chaubey

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना

bharatkhabar

अमेरिकी राजदूत चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी बनी निक्की हेली

Rahul srivastava