featured दुनिया

अमेरिकी राजदूत चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी बनी निक्की हेली

nikki heli अमेरिकी राजदूत चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी बनी निक्की हेली

वाशिंगटन। अमेरिका की अगली राजदूत निक्की हेली के नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई है, अमेरिकी सिनेट ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत के लिए निक्की के नाम र मुहर लगा दी है, इस मंजूरी के साथ ही निक्की हेली, अमेरिक के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनट रैंक का पद हासिल करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। निक्की जल्द ही शपथ ग्रहण करेंगी।

nikki heli अमेरिकी राजदूत चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी बनी निक्की हेली

आपको बता दें कि इस नियुक्ति के साथ ही निक्की किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनेट रैंक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक सिनेट ने निक्की के नाम को 96-4 मतो के अंतर से मजूरी दी है। यहां पर आपको बता दें कि बॉबी जिंदल के बाद निक्की दूसरी ऐसी भारतीय अमेरिकी हैं जिन्हें किसी राज्य के गर्वनर के रुप में चुना गया है।

निक्की के नियुक्ति के बारे में सिनेटर बॉब कोर्कर का कहना है कि निक्की हेली अमेरिका के हितों की पैरवी करती रही हैं। हेली को नवंबर में ट्रंप प्रशासन में सेवा देने के लिए पहली अल्पसंख्यक महिला के रुप में चुना गया है। यहां पर आपको बता दें कि एक समय में निक्की ट्रंप की आलोचक भी रह चुकी हैं।

Related posts

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जुमा ने तत्काल प्रभाव से दिया इस्तीफा

Vijay Shrer

हर भारतीय को मिलेगा चिकित्सा बीमा, जानें और क्या कुछ होगा ख़ास

Kalpana Chauhan

अब कोरोना पर मिलेगी विजय!, योगी सरकार ने लखनऊ को दी ये बड़ी राहत

Aditya Mishra