Breaking News यूपी

बलिया: बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज, राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में होगा आयोजन

प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन: बसपा महासचिव बोले- ब्राह्मणों को डरा रही सरकार  

बलिया: चुनाव की तैयारी में सभी दल लगे हैं, बसपा भी अपने अभियान प्रदेश के अलग-अलग जिले में शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बलिया जिले में एक सभा आयोजित होगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र मौजूद होंगे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से बसपा दोबारा सत्ता में वापसी की राह देख रही है। 2007 के विधानसभा में सतीश चंद्र मिश्र और पार्टी के अन्य नेताओं का फार्मूला इस बार फिर अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक बार ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश होगी।

बलिया के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे भी मंच का हिस्सा होंगे। वह बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं। उनके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति होगी। सतीश चंद्र मिश्र एक बार मंच से सपा-बीजेपी पर निशाना साधेंगे। उनका कहना है कि सपा और बीजेपी ने कभी भी ब्राह्मणों को उचित सम्मान नहीं दिया। बसपा की सरकार में वह सम्मान वापिस दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं, उनकी एकजुटता इस बार बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

Related posts

दिल्ली की खान मार्केट विश्व की सबसे मंहगी मार्केट्स में शुमार, मिला 24वां स्थान

Breaking News

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया बड़ा एलान, कहा- 2024 में राहुल गांधी को पीएम बनाने के बाद छोड़ देंगे राजनीति

Trinath Mishra

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, एयरपोर्ट पर किया कार्यकर्ताओं ने स्वागत

Aditya Mishra