featured यूपी

अब महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर, गांव में ही सुनी जाएगी फरियाद

अब महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर, गांव में ही सुनी जाएगी फरियाद

लखनऊ: गांव हो या शहर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार लगातार सजग है। महिलाओं के हित को देखते हुए सरकार द्वारा नई-नई पहल करते हुए इससे पहले थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए थे तो वहीं अब महिलाओं को और भी सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना भी कराई जा रही है। मिशन शक्ति कक्ष के तहत इनमें महिला बीट पुलिस अधिकारी तैनात होंगी, जो गांवों के अंदर महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी और उसका तत्काल में निस्तारण भी कराएंगी।

तीन से चार बीटों पर बनाई जाएगी एक महिला बीट

प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे प्रत्येक थानों की तीन से चार बीटों पर एक महिला बीट बनाई जाएगी। इनमें दो-दो महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त की जाएंगी। महिला बीट पुलिस अधिकारी गांवों में जाकर महिलाओं से उनके समस्याओं को लेकर बात करेंगी और हिंसा या अपराध के मामले में थानों को सूचित कर कार्रवाई कराएंगी।

सुबह 11 से 3 तक सुनी जाएंगी समस्याएं

महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव में बने मिशन शक्ति कक्ष में उपस्थित रहकर सुबह 11 से लेकर शाम को तीन बजे तक महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी। इस दौरान महिलाओं को सजग बनाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी उन्हें बताने का काम अधिकारी करेंगी।

Related posts

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी, शुरु हुई भव्य स्वागत की तैयारी

Vijay Shrer

अखिलेश यादव का बड़ा दावा- ‘जनता चाहती है बदलाव, भाजपा का जाना तय’

Shailendra Singh

कानपुर मेट्रो : आजादनगर शिफ्ट होगा रावतपुर बस अड्डा

Anuradha Singh