featured यूपी

मेरठः दिलजले आशिक ने रची डबल मर्डर की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

मेरठः दिलजले आशिक ने रची डबल मर्डर की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

मेरठः पुलिस ने सरधना में हुई दो युवतियों की हत्या के राज से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्यार में धोखा मिलने के कारण युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी सहेगी को अपने साथी के सात मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की थी। वहीं, गिफ्तारी के बात पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम खुलासे हुए।

बता दें कि कुछ दिन पहले दो लड़कियों के शव बरामद हुए थे। जिस मामले में पुलिस लगातार हत्यारे की तलाश कर रही थी। बरामद युवतियों की पहचान अफसाना और हिना के रुप में हुई थी। दोनों लड़कियां मेरठ की रहने वाली थी। हिना और अफसाना रिश्तेदार थीं। जांच में पता चला कि दोनों नोएडा में नौकरी करती थीं। नेहा और अफसाना के गायब होने पर नोएडा में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, शव मिलने के बाद पुलिस ने उनकी शिनाख्त कराई।

कातिल की तलाश में जुटी पुलिस ने पता लगाया कि अफसाना का गौरव त्यागी नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोबाइल रिपेयरिंग करने वाला गौरव आशिकी में भिखारी हो गए। कर्ज के तले दबे होने के कारण गौरव और अफसाना के बीच विवाद होने लगा। एक बार तो अफसाना ने गौरव को थाने भिजवा दिया था। इसी बात से खुन्नस खाए गौरव ने अफसाना के मौत की प्लानिंग कर डाली। इस काम में गौरव का एक दोस्त भी साथ देने के लिए तैयार हो गया।

गौरव अपने दोस्त के साथ मेरठ पहुंचा। अफसाना अपनी एक रिश्तेदार हिना के साथ रहती थी। गौरव ने अपने दोस्त के साथ दोनों को कार में घंटों तक घुमाया। जिसके बाद गौरव ने पहले हिना को गोली मारी, फिर करीब एक घंटे बाद अफसाना को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दी।

आरोपी दोनों लड़कियों का शव नाले में फेंककर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल कार भी बरामद कर ली है।

Related posts

सेना के कैंप से एके-47 की तीन मैगजीन लेकर फरार हुआ जवान

Pradeep sharma

रेयान स्कूलकांड: परिजनों पर लाठीचार्ज, फूंका शराब का ठेका, नहीं होगी स्कूल की मान्यता रद्द

Pradeep sharma

‘युवा चेतना दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की जयंती, सीएम आवास पर होगा कवि सम्मेलन

Aman Sharma