featured यूपी

प्रयागराज: हंडिया क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, लोग घरों से पलायन को मजबूर

प्रयागराज: हंडिया क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, लोग घरों से पलायन को मजबूर

प्रयागराज: प्रयागराज में हंडिया तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ का पानी तहसील क्षेत्र के लाक्षागृह, गोडरी, टेला, ढोकरी, लीलापुर कछार सहित दर्जनो गांव में सैकड़ों बीघा खेतों को जलमग्न करते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गया है। इससे लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

हंडिया तहसील क्षेत्र में चौतरफा पानी में घिरे गांवों के लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा गांव के अंदर नाव चलवाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हंडिया तहसील के अधिकारियों द्वारा कछारी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

प्रशासन पूरी तरह से चौकन्‍ना

बता दें कि, प्रयागराज में तेजी से बढ़ रही गंगा और यमुना नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से शहर के साथ-साथ गांव के लिए भी चौकन्ना है। प्रशासन के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और भी भयानक हो सकती है। ऐसे में तराई क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को प्रशासन जल्द से जल्द तटीय क्षेत्र छोड़कर सुरक्षित स्थान पर निवास करने की सलाह दे रहा है।

Related posts

पाकिस्तान एयरलाइंस का चितराला से इस्लामाबाद जा रहा विमान क्रैश

Rahul srivastava

बच्चों का वैक्सीनेशन पर 10 सवालों के जवाब, मन में है कोई संदेह, तो पढ़े ये खबर

Rahul

यूपी: 21 लाख राज्यकर्मचारियों का डीए बढ़ा

bharatkhabar