देश

पंजाब चुनाव में सुखबीर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान !

Bhagwant maan पंजाब चुनाव में सुखबीर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान !

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारियों के अनुसार आप नेता भगवंत मान को सुखवीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की तरफ से इसका एलान केजरीवाल अपनी रैली के दौरान कर सकते हैं।

bhagwant-maan

गौरतलब है कि मतदान को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल पंजाब में 20 से 30 नवंबर तक कुल 21 रैलियों को संबोधित करेंगे। अरविंद के रैलियों की शुरुआत जलालाबाद से होनी है जोकि सुखबीर सिंह बादल का विधानसभा क्षेत्र है, यहां रैली में मान को बादल के खिलाफ चुनाव में उतारने की घोषणा की जा सकती है। सूत्र ऐसा भी बताते हैं कि सुखबीर को इस बार दो विधानसभाओं से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

संसद से बाहर चल रहे हैं मान भगवंत मान को संसद की वीडियोग्राफी के मामले में सदन से बाहर रखा गया है, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जांच पूरी ना हो जाने तक उन्हें संसद से बाहर रहने का आदेश दिया है।

man

शुक्रवार को मान संसद के बाहर धरने पर बैठ गए, उन्होंने हाथ में एक होर्डिंग भी लिया हुआ था, जिसमें लिखा था मोदी मुझसे डरता है, इसलिए मुझे सदन से बाहर करता है। वीडियोग्राफी के मामले में भगवंत मान की जांच की जा रही है, और इसके लिए भाजपा सांसद किरीट सोमैय्या वाली अध्यक्षता ने समिति के कार्यकाल को भी दो हफ्ते तक बढ़ा दिया है।

Related posts

योगी की राह पर केजरीवाल, महापुरूषों के नाम पर मिलने वाली छुट्टी की रद्द

kumari ashu

पीएम मोदी के इंदौर दौरे के लेकर खुफिया एजेंसियों ने जताई आतंकी हमले की आशंका

mahesh yadav

गौतम गंभीर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है!

Trinath Mishra